अर्थ : किसी चीज़ में या किसी चीज़ पर गिराना या छोड़ना।
उदाहरण :
सब्ज़ी में नमक डाल दो।
पर्यायवाची : छोड़ना
अर्थ : किसी को अपने हाथों से गहने या कपड़े-लत्ते आदि धारण कराना।
उदाहरण :
कन्या ने वर के गले में जय-माला पहनाई।
पर्यायवाची : पहनाना
अर्थ : किसी के न चाहते हुए भी भार या दायित्व आदि उस पर रखना।
उदाहरण :
उसने जाने से पहले अपना सारा काम मुझ पर थोप दिया।
पर्यायवाची : ठेल देना, ठेलना, थोपना, मत्थे मढ़ना, लादना
अर्थ : बिस्तर, कपड़े आदि को ज़मीन या किसी समतल वस्तु आदि पर पूरी दूरी तक फैलाना।
उदाहरण :
उसने खाट पर चद्दर बिछाई।
पर्यायवाची : बिछाना
अर्थ : किसी साइट आदि पर रखना।
उदाहरण :
उसने अपने ब्लाग पर बहुत कुछ डाला है।